शोबू यारलागड्डा ने बाहुबली: द एपिक के फाइनल एडिट के दौरान एस. एस. राजामौली और टीम की बीटीएस झलक शेयर की

मुंबई, (वार्ता) निर्माता शोबू यारलागड्डा ने फिल्म बाहुबली: द एपिक के फाइनल एडिट के दौरान निर्देशक एस. एस. राजामौली और टीम की बिहाइंड द सीन (बीटीएस) झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है।

एस. एस. राजामौली की बाहुबली फ्रेंचाइजी भारतीय सिनेमा में सबसे बड़े माइलस्टोन में से एक मानी जाती है। अब इस लीगेसी का जश्न मनाने के लिए, मेकर्स दोनों पार्ट्स को साथ में बाहुबली: द एपिक के जरिए पेश कर रहे हैं, जो इस यादगार कहानी का री-एडिटेड और रीमास्टर किया गया एडिशन है। अब जैसे जैसे रिलीज की तारीख करीब आ रही है, ऐसे में प्रोड्यूसर शोबू यारलागड्डा ने फिल्म के आखिरी एडिट से बीटीएस तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें एस. एस. राजामौली और उनकी टीम काम करते नजर आ रही है। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “@एसएसराजामौली@बाहुबलीमूवी‘द एपिक’ के लिए फाइनल टच और एडिट ट्रिम्स दे रहे हैं! इस वर्जन को बनाने में एडिटिंग सबसे चैलेंजिंग कामों में से एक रही है।

उन्होंने एक और पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “बिल्कुल, @एसएसराजामौलीऔर पूरी टीम @बाहुबलीमूवीके साथ कोई आधा-अधूरा काम नहीं होता! जब हम कुछ करते हैं, तो पूरी मेहनत करते हैं और आपको सबसे बेहतरीन देने की कोशिश करते हैं! मेरी टीम का दिल से धन्यवाद कि उन्होंने ‘द एपिक’ पर ऐसे काम किया है जैसे कि यह नई फिल्म हो! वे इसे गर्व के साथ कर रहे हैं।यह फिल्म 31 अक्टूबर 2025 को आईमैक्स, 4डीएक्स, डी-बॉक्स, डॉल्बी सिनेमा, और ईपीआईक्यू सहित कई प्रीमियम फॉर्मेट में सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। इसे तेलुगु, तमिल, हिंदी और मलयालम भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा।

 

 

Next Post

अनियंत्रित होकर खेत में पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत

Sun Oct 5 , 2025
जबलपुर। बेलखेड़ा थाने से दो किमी की दूरी पर गुल्ला चौराहा के आगे शनिवार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सडक़ से नीचे उतरने के बाद खेत में घुस गया और पलट गया। हादसे में चालक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बेलखेड़ा थाना प्रभारी लवकेश […]

You May Like