अनियंत्रित होकर खेत में पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत

जबलपुर। बेलखेड़ा थाने से दो किमी की दूरी पर गुल्ला चौराहा के आगे शनिवार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सडक़ से नीचे उतरने के बाद खेत में घुस गया और पलट गया। हादसे में चालक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

बेलखेड़ा थाना प्रभारी लवकेश उपाध्याय ने बताया कि धन सिंह पिता नारायण सिंह 42 वर्षीय निवासी सालीवाड़ा थाना बेलखेड़ा, शनिवार को ट्रैक्टर लेकर कहीं जा रहा था। जैसे ही थाने से दो किमी दूर गुल्ला चौराहा के आगे पहुंचा तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सडक़ से उतरकर पवन गलवले के खेत में जाकर कई गुलाटी खाते हुए पलट गया। हादसे में चालक धन सिंह को गंभीर चोटें आ गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा इतना जोरदार रहा कि ट्रैक्टर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मामले की सूचना मिलते ही मृतक के पिता नारायण लोधी 67 वर्ष निवासी सालीवाड़ा मौके पर पहुंच गए थे जिन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

Next Post

बहुत जल्द मुख्यमंत्री का सपना होगा साकार: महापौर

Sun Oct 5 , 2025
जबलपुर। उमरिया में 5 करोड़ 10 लाख से गौशाला का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। बहुत जल्द ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सपनों को साकार किया जाएगा। इस हाईटैक गौशाला में 2 हजार से लेकर 10 हजार तक गौवंश रहेगें । गौशाला में अत्याधुनिक मशीनों का उपयोग किया […]

You May Like

मनोरंजन