बेकाबू भारी वाहन का तांडव:4 की मौत, 2 गंभीर

जबलपुर/ नरसिंहपुर। रविवार शाम सुआतला थाना अंतर्गत इंद्रा नगर हाथीनाला के सामने एनएच 45 में जबलपुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार बेकाबू भारी वाहन ने सडक़ किनारे खड़े आधा दर्जन लोगों को बेरहमी से कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों कीमौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

एएसपी संदीप भूरिया ने बताया कि जबलपुर की दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित और अत्यधिक तेज रफ्तार भारी वाहन ने सडक़ किनारे खड़े आधा दर्जन ग्रामीणों को बेरहमी से कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के पहियों के नीचे आए चार लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई थी। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। एएसपी ने बताया कि आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है । घटना की विस्तृत जांच जारी है।

इनकी हुई मौत

हादसे में वीरेन्द्र पिता छोटेलाल लोधी 20 वर्ष, राजेन्द्र लोधी, राजपाल पिता नरबल सिंह लोधी, तीनों निवासी पावला, बेलखेड़ा, जयपाल पिता पंचम सिंह लोधी 30 वर्ष निवासी बरपटी थाना बेलखेड़ा की मौत हुई है जबकि आकाश पिता कल्याण सिंह लोधी 24 वर्ष, नीरज पिता मालक सिंह 25 वर्ष घायल है। घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

आारोपी चालक की तलाश शुरू

हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार का माहौल निर्मित हो गया। अज्ञात भारी वाहन और उसके चालक की तलाश में नाकेबंदी कर दी गई है। पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि बेकाबू वाहन की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है

Next Post

पुरानी रंजिश में नीलगंगा चौराहा पर दो सगे भाइयों की हत्या

Sun Jul 19 , 2026
उज्जैन। नीलगंगा चौराहा पर शनिवार रविवार रात पुरानी रंजिश में भाजपा नेता के परिवार पर 20 से अधिक लोगों ने हथियारों से लैस होकर हमला किया। गोली लगने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। चाचा और चचेरा भाई घायल हुआ है। रविवार सुबह हमले में शामिल एक आरोपी […]

You May Like