
जबलपुर। 50 हजार रूपए की रंगदारी न देने पर बदमाशों ने भाजपा नेता को गोली मारने की धमकी दी है। जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता आशीष राव काटकर, पिता स्व. गोविंद राय काटकर, 42 वर्ष निवासी सिविल लाइन का पेंटीनाका चौक स्थित लक्ष्मी नारायण मेडिकल स्टोर्स है जहां चिंटू रजक एवं सेशन ठाकुर पहुंचे और धमकाते हुए 50000 रूपए मांगने लगे। रंगदारी न देने पर गोली मारने की धमकी दी। वारदात सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गई है। वर्ष 2015 में भी इन आरोपियों द्वारा जान से मारने की नीयत से दुकान में गोली चलाई गई थी।
