अंबाह में तीन बच्चों की मां ने फांसी लगाई

मुरैना: अंबाह कस्बे के गांधी नगर पूठ रोड पर 30 वर्षीय महिला अंजू सखवार ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अंजू अपने पति वीरेंद्र सखवार और तीन बच्चों के साथ रहती थीं। मृतका के पति वीरेंद्र ने बताया कि वह खाना खाने के बाद एक शोकसभा में गए थे।

जब वे वापस लौटे तो कमरे की लाइट और दरवाजे-खिड़कियां बंद थीं। कई बार आवाज देने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर अंजू पंखे से लटकी हुई मिलीं। अंजू की देवरानी संजू ने आरोप लगाया कि अंजू का एक दिन पहले अपने पति से झगड़ा हुआ था। उन्होंने यह भी बताया कि घटना से पहले अजय ने अंजू को कमरे में बंद कर दिया था।

Next Post

सीएम डॉ यादव ने पटना प्रवास के दौरान पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद व विधायक संजीव श्रीवास्तव से की मुलाकात

Sun Sep 14 , 2025
पटना: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को पटना प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद एवं उनके पुत्र विधायक संजीव श्रीवास्तव के निवास पर भी किया गया। सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई इस भेंटवार्ता के दौरान आत्मीय मुलाकात […]

You May Like