कांकेर बॉर्डर पर नक्सलियों का बड़ा जखीरा तबाह, राइफलें बरामद

कांकेर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान में सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। जंगल के अंदर छिपाकर रखा गया नक्सलियों का एक बड़ा डंप बरामद हुआ है, जिसमें हथियारों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तक बड़ी मात्रा में सामान मिला है। कांकेर और नारायणपुर की सीमा से लगे कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के आलपरस-गुमचुर के जंगल-पहाड़ी इलाके में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के ठिकाने पर बड़ी कार्रवाई की। 11 जुलाई को डीआरजी, बीएसएफ और बीडीएस की संयुक्त टीम ने सघन सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके दौरान जमीन में छिपाकर रखा गया नक्सली डंप बरामद किया गया।

इस डंप से दो 303 राइफल, 32 जिंदा कारतूस, एक लैपटॉप, एक टैबलेट, वायरलेस बैटरियां, रेडियो सेट, नक्सली वर्दियां, चार्जर, बैटरी और बड़ी मात्रा में नक्सली साहित्य समेत कई अन्य सामान बरामद किए गए हैं।सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि यह कार्रवाई नक्सलियों के नेटवर्क और उनकी गतिविधियों को कमजोर करने की दिशा में एक अहम सफलता है। फिलहाल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और आसपास के जंगलों में भी सुरक्षा बलों की निगरानी बढ़ा दी गई है।

.....

Next Post

गिट्टी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने यात्री बस को मारी टक्कर, आधा दर्जन यात्री घायल, हरद्वार गांव के पास देर रात हुआ हादसा

Mon Jul 13 , 2026
लवकुशनगर/छतरपुर: छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र के हरद्वार गांव के पास रविवार और सोमवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। गिट्टी से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से आ रही यात्री बस को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार करीब छह यात्री […]

You May Like