ब्राह्मणों पर आईएएस अधिकारी की विवादास्पद टिप्पणी पर GEN-Z का प्रदर्शन 

भोपाल: राजधानी में शनिवार को आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की एक बेटी को लेकर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में GEN-Z युवाओं का आक्रोश उफान पर दिखाई दिया। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (BU) के बाहर सैकड़ों युवाओं ने पंडित आशीष शर्मा के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान संतोष वर्मा के पुतले को गधे पर बैठाकर शहर में घुमाया गया, जूते-चप्पलों से पिटाई की गई और बाद में प्रतीकात्मक रूप से उसे आग के हवाले किया गया।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पंडित आशीष शर्मा ने कहा कि यह मामला केवल एक समाज का नहीं बल्कि “मध्यप्रदेश की सभी बेटियों के सम्मान” से जुड़ा हुआ है। उन्होंने दोषी अधिकारी पर तत्काल एफआईआर दर्ज करने और निलंबन की मांग करते हुए कहा कि इस प्रकार की मानसिकता किसी भी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के लिए अस्वीकार्य है।

वहीं मप्र कांग्रेस के प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने प्रदर्शन स्थल पर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “संतोष वर्मा के बयान से पूरे सवर्ण समाज में आक्रोश है, लेकिन भाजपा के ब्राह्मण नेता चुप बैठे हैं। क्या उनका जमीर मर गया है? जब बेटियों के सम्मान पर चोट पहुंचाई जा रही है, तब ये नेता सड़क पर क्यों नहीं उतर रहे? प्रदेश में ऐसी अभद्र मानसिकता को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।”

आशीष शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा, “आज हमने उनके पुतले की पिटाई की है। अगर सरकार ने जल्द FIR और निलंबन नहीं किया, तो GEN-Z युवाओं के साथ हम संतोष वर्मा को उनके घर से निकालकर गधे पर बैठाकर पूरे मध्यप्रदेश में जुलूस निकालेंगे।”

प्रदर्शन में अभिषेक द्विवेदी, लक्की चौबे, अक्षय तोमर, रवि परमार, प्रतीक यादव, अंकित शर्मा, आदित त्रिपाठी, साहिल प्रताप सिंह, अमित बूबड़े सहित सैकड़ों सवर्ण समाज के युवा शामिल हुए, जिन्होंने चेताया कि दोषी अधिकारी पर कार्रवाई होने तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

Next Post

रतलाम के स्कूल में 8वीं के छात्र ने दबाव में लगाई छलांग, NSUI ने स्कूल प्रबंधन पर की कार्रवाई की मांग 

Sat Nov 29 , 2025
भोपाल: नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने रतलाम स्थित बोधि इंटरनेशनल स्कूल में 8वीं कक्षा के छात्र द्वारा तीसरी मंज़िल से कूदने की घटना पर गंभीर चिंता जताते हुए तत्काल और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बताया गया है कि 13 वर्षीय छात्र, जो राष्ट्रीय स्तर का स्केटिंग […]

You May Like