उमर अब्दुल्ला आतंकियों से मिले हुए

राघौगढ़।जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर राजगढ़ के पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर आतंकवादियों से मिले हुए होने का आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे नेताओं को सोच समझकर बोलना चाहिए । उन्होंने कहा कि घटना का दोष वहां कि सरकार चलाने वालों पर है जहां सत्ता बचाने के लिए आतंकवाद का सहारा लिया जाता है और जहां- जहां आतंकवाद होता है उस राज्य का ऑडिट नही होता । इस दौरान पाकिस्तान और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारों के बीच आतंकवादी अजहर मसूद का पुतला जलाया गया ।

शहर के रामनगर तिराहे पर पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने कहा कि आतंकवादियों का डटकर मुकाबला करने की जरूरत है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जहां टूरिस्ट थे तो वहां पुलिस की तैनाती क्यों नही थी। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी को भी नसीहत दे डाली कि नादानी के कारण ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं सोच समझकर बात करें । क्योंकि वह प्रतिपक्ष के नेता हैं। उन्होंने कहा कि मैंने राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भी संदेश भेजा है कि उमर अब्दुल्ला की सरकार बर्खास्त करो और सोच समझकर बोलो अन्यथा इसका परिणाम चुनावों में भुगतना पडे़गा । लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी के जीजाजी राबर्ट वाड्रा पर भी नादानी जैसे बयान पर ऐतराज किया । उन्होंने कहा कि मैं सच कहने में नही चुकूंगा चाहे मुझे पार्टी कल निकालती है तो आज निकाल दे । अगर हम हिन्दू मुस्लिम में खाई बांटने का काम करते हैं तो इसका फायदा आतंकवादियों को मिलता है।

Next Post

10 हजार की रिश्वत लेते रोजगार सहायक गिरफ्तार

Fri Apr 25 , 2025
लोकायुक्त टीम की कार्रवाई, काम के एवज में ले रहा था घूस   शहडोल। जयसिंहनगर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत छूदा के रोजगार सहायक चंद्र प्रकाश गुप्ता को शुक्रवार को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रीवा लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों ट्रैप किया है। यह कार्रवाई डीजी […]

You May Like