सैम कॉन्स्टास का शतक, ऑस्ट्रेलिया के 5/337

लखनऊ, 16 सितम्बर (वार्ता) सलामी बल्लेबाज सैम कॉन्स्टास (109) के शानदार शतक और उनकी कैंपबेल केलावे (88) के साथ 198 रन की जबरस्दस्त ओपनिंग साझेदारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ए ने भारत ए के खिलाफ गैर अनधिकृत टेस्ट के पहले दिन मंगलवार को पांच विकेट पर 337 रन का मजबूत स्कोर बना लिया।

ऑस्ट्रेलिया ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कांस्टास और कैंपबेल केलावे की सलामी जोड़ी ने भारतीय गेंदबाजों का बखूबी सामना करते हुए पहले विकेट के लिए 198 रन जोड़े।

कॉन्स्टास ने 144 गेंदों पर 109 रन में 10 चौके और तीन छक्के लगाए जबकि केलावे ने 97 गेंदों पर 88 रन में 10 चौके और दो छक्के लगाए।

कूपर कोनली ने 84 गेंदों में 70 और लियन स्कॉट ने 79 गेंदों में 47 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया ए को स्टंप्स तक 337 रन तक पहुंचाया। कोनली ने अपनी पारी में 12 चौके और एक छक्का लगाया जबकि स्कॉट ने तीन चौके और दो छक्के लगाए।

भारत ए की तरफ से हर्ष दुबे सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 88 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि खलील अहमद और गुरनूर बरार को एक-एक विकेट मिला।

 

Next Post

इंदौर की घटना पर हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया, पुलिस कमिश्नर तलब

Tue Sep 16 , 2025
जबलपुर। इंदौर में तेज रफ्तार ट्रक करीब एक किलोमीटर तक कई लोगों और वाहनों को कुचला, टक्कर मार दी। शहर के एयरपोर्ट रोड पर हुए इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इलाज के दौरान एक और युवक ने दम तोड़ दिया।इस घटना में […]

You May Like