10 हजार की रिश्वत लेते रोजगार सहायक गिरफ्तार

लोकायुक्त टीम की कार्रवाई, काम के एवज में ले रहा था घूस

 

शहडोल। जयसिंहनगर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत छूदा के रोजगार सहायक चंद्र प्रकाश गुप्ता को शुक्रवार को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रीवा लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों ट्रैप किया है। यह कार्रवाई डीजी लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देश पर की गई, जिसमें आरोपी को उसके निवास स्थान पर घूस लेते समय पकड़ा गया।

33,500 रुपये की मांगी थी रिश्वत शिकायतकर्ता राजेश सिंह कंबर (आयु 27 वर्ष), निवासी ग्राम छुदा, ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी, कि उसके पिता की मृत्यु के पश्चात संबल योजना के तहत स्वीकृत 2 लाख की सहायता राशि को खाते में स्थानांतरित करने के लिए आरोपी द्वारा 30,000 की रिश्वत मांगी जा रही थी। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने और समग्र आईडी बनवाने के एवज में अतिरिक्त 3,500 की मांग की गई थी। शिकायत की पुष्टि के बाद लोकायुक्त रीवा संभाग के पुलिस अधीक्षक योगेश्वर शर्मा के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने ग्राम छुदा में आरोपी को 10,000 की प्रथम किश्त लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उक्त कार्रवाई का नेतृत्व निरीक्षक संदीप सिंह भदौरिया ने किया। उनके साथ निरीक्षक एस.आर. मरावी समेत अन्य टीम सदस्यों ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप ऑपरेशन को अंजाम दिया।

Next Post

सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

Fri Apr 25 , 2025
चेन्नई 25 अप्रैल (वार्ता) सनराइजर्स हैदराबाद ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग के 43वें मैच में टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंबदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बीच कमिंस […]

You May Like

मनोरंजन