सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

चेन्नई 25 अप्रैल (वार्ता) सनराइजर्स हैदराबाद ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग के 43वें मैच में टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंबदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बीच कमिंस ने कहा कि पिच सूखी नजर आ रही है इसलिये वे पहले गेंदबाजी करना चाहते है।

वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि वह भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे क्योंकि यहां ओस एक बड़ा फैक्टर है। उन्होंने कहा कि आज टीम में दो बदलाव है रचिन रविंद्र और विजय शंकर की जगह डेवाल्ड ब्रेविस और दीपक हुड्डा खेलेंगे।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

सनराइजर्स हैदराबाद एकादश: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, कामिंदु मेंडिस, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी और मोहम्मद शमी।

चेन्नई सुपर किंग्स एकादश: शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, सैम केर्रन, रवींद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, दीपक हुडा, महेन्द्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), नूर अहमद, खलील अहमद और मतिशा पतिराना।

Next Post

पाकिस्तानी नागरिकों को जारी वीज़ा 27 अप्रैल से रद्द

Fri Apr 25 , 2025
नयी दिल्ली 25 अप्रैल (वार्ता) भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों को जारी मेडिकल वीजा को छोकर अन्य वीजा 27 अप्रैल से तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए हैं । केंदीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी एक आदेश में कहा है कि पाकिस्तानी नागरिकों को जारी दीर्घकालिक , राजनयिक और आधिकारिक […]

You May Like