मंडियों में भावांतर योजना की हेल्प डेस्क लगाएः आयुक्त

इंदौर: संभाग की सभी मंडियों में शासन की भावांतर योजना शुरू हो रही है. इसको लेकर सभी कलेक्टर्स मंडियों में हेल्प डेस्क और प्रचार प्रसार करे. यह बात आज संभागायुक्त ने वीडियो कांफ्रेंसिंग बैठक के जरिए  कही.संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने आज आगामी 7-8 अक्टूबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता ने होने वाली कलेक्टर्स-कमिश्नर्स कांफ्रेंस की तैयारियों को लेकर वीडियों कांफ्रेंसिंग बैठक की.

बैठक में संभागायुक्त डॉ. खाड़े ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 7 एवं 8 अक्टूबर को भोपाल में आयोजित कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेंस की तैयारियां शुरू करें. संभागायुक्त डॉ. खाड़े ने कहा कि संभाग के सभी जिलों की मंडियों में भावांतर योजना शुरू होने जा रही है. इस योजना का अच्छे से व्यापक प्रचार-प्रसार करें. मंडियों में होर्डिंग पोस्टर्स लगाए. साथ ही सभी मंडियो में हेल्प डेस्क स्थपित करें. कहीं भी किसानों को इस संबंध में समस्या आए, तो तुरंत निराकरण करें.

किसानों को भावांतर योजना की सही जानकारी दी जाए और योजना का अधिक से अधिक लाभ उठा सके. बैठक में स्मार्ट सिटी सीईओ अर्थ जैन, आईडीए सीईओ डॉ. परीक्षित झाड़े, मेट्रो जीएम रणवीर सिंह राजपूत, मेट्रो डीजीएम कपिल रघुवंशी, संयुक्त आयुक्त विकास डी.एस. रणदा, जनजातीय संयुक्त संचालक ब्रजेश कुमार पाण्डेय, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सोजी जोसफ, उद्योग संयुक्त संचालक एस.एस. मंडलोई, नगरीय प्रशासन संयुक्त संचालक एस.के सिन्हा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे. वीडियो कांफ्रेसिंग में संभाग के सभी कलेक्टर्स एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी शामिल थे.

Next Post

दिग्विजय सिंह 5 अक्टूबर बाद कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे

Thu Oct 2 , 2025
इंदौर: कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री 5 अक्टूबर के बाद इंदौर में विधायक पुत्र पर एफआईआर को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे. पूर्व मुख्यमंत्री ने यह बात पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट करके कही है. उन्होंने पुलिस की इतने संवेदनशील मामले में कारवाई नहीं करने को लेकर भी सवाल खड़े किए […]

You May Like