नयी दिल्ली (वार्ता) भारत की उभरती हुई शटलर शाइना मनीमुथु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए योनेक्स डच जूनियर इंटरनेशनल 2026 में कांस्य पदक जीता।
बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप 2025 में अंडर 15 गर्ल्स चैंपियन रहीं शाइना का सेमीफाइनल में 35 मिनट तक चले मुकाबले में चीन की यी किंग यिन से 35 मिनट में 21-17, 21-8 से हार गईं।
शाइना ने सेमीफाइनल तक सफर में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरी और 13वीं सीड वाली टीमों पर शानदार जीत दर्ज की।
