सीहोर। कलेक्टर के निर्देशानुसार अधिकारियों के जांच दलों ने जिले के 212 गोदामों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गोदामों स्टॉक का सत्यापन किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए.
उल्लेखनीय है कि रबी उपार्जन वर्ष अंतर्गत अन्य जिलों में खरीदी के लिए निर्धारित गोदामों पर खरीदी प्रारंभ होने के पूर्व एवं बिना स्लॉट बुकिंग के गेहूं भंडारित करने का प्रकरण प्रकाश में आया है्र. इस स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर बालागुरू के. द्वारा जिले में गेहूं खरीदी के लिए निर्धारित गोदामों में इस वर्ष की खरीदी से पहले गेहूं के भण्डारण का भौतिक सत्यापन करने के लिए तहसीलवार एवं गोदामवार अधिकारियों के जांच दल बनाए गए थे और सभी अधिकारियों को गेहूं उपार्जन के लिए चिन्हांकित गोदामों की जांच कर 02 दिनों में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे. गठित किए गए अधिकारियों के दलों द्वारा जिले के 212 गोदामों का निरीक्षण करते हुए स्टॉक का सत्यापन किया.
