विजयनगर पुलिस ने 4 लाख के सोने के आभूषण बरामद कर चोर को दबोचा

इंदौर: विजयनगर पुलिस ने चोरी की लगातार तीसरी बड़ी सफलता हासिल की है. करीब 4 लाख रुपए मूल्य के सोने के आभूषण बरामद किए गए और आरोपी महिला चोर को पकड़ लिया घटना 16 अक्टूबर की दोपहर की है, जब एक घर में काम करने वाली नौकरानी नेहा तिवारी ने घर के अलमारी से दो सोने की चैन, एक पेंडेंट और एक अंगूठी चोरी कर ली. शिकायत मिलने पर विजयनगर पुलिस ने तत्काल विशेष टीम का गठन कर पड़ताल शुरु की थी.

टीम ने घटना स्थल से फिंगरप्रिंट जुटाए, एफएसएल वैज्ञानिकों द्वारा निरीक्षण कराया, आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और मुखबीर नेटवर्क से आरोपी का पता लगाया. तुरंत कार्रवाई के चलते नेहा तिवारी को उसके किराए के कमरे से पकड़ कर चोरी किए गए आभूषण बरामद किए. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह और सहायक पुलिस आयुक्त विजय नगर आदित्य पटले के निर्देशन में यह कार्रवाई संपन्न हुई. घटना की जानकारी देने वाले फरियादी ने पुलिस को बताया था कि नौकरानी का स्थायी पता भी उसे ज्ञात नहीं था, जिससे आरोपी को पकड़ना चुनौतीपूर्ण था.

Next Post

दीपावली पर इंदौर क्राइम ब्रांच ने लौटाई खुशियां, एक करोड़ के मोबाइल फोन किए सुपुर्द

Sun Oct 19 , 2025
इंदौर:दीपावली से पहले शहर पुलिस ने सैकड़ों लोगों को बड़ी खुशी दी. सिटीजन कॉप एप पर दर्ज शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच इंदौर ने करीब 1 करोड़ रुपए मूल्य के 272 गुम मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे. इनमें आईफोन, वन प्लस, सैमसंग, रेडमी, वीवो, […]

You May Like