दीपावली पर इंदौर क्राइम ब्रांच ने लौटाई खुशियां, एक करोड़ के मोबाइल फोन किए सुपुर्द

इंदौर:दीपावली से पहले शहर पुलिस ने सैकड़ों लोगों को बड़ी खुशी दी. सिटीजन कॉप एप पर दर्ज शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच इंदौर ने करीब 1 करोड़ रुपए मूल्य के 272 गुम मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे. इनमें आईफोन, वन प्लस, सैमसंग, रेडमी, वीवो, ओप्पो, रियलमी समेत कई कंपनियों के महंगे स्मार्टफोन शामिल हैं. बरामद मोबाइल मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात और बिहार जैसे राज्यों से भी ट्रेस किए गए.
पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर क्राइम ब्रांच की साइबर सेल टीम ने “सिटीजन कॉप” एप पर दर्ज गुम मोबाइल की शिकायतों पर सतत कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल की. वर्ष 2025 में अब तक 760 मोबाइल फोन उनके आवेदकों को सुपुर्द किए जा चुके हैं. सिटीजन कॉप एप के माध्यम से कोई भी नागरिक मोबाइल या अन्य वस्तु के गुम होने की शिकायत ऑनलाइन दर्ज कर सकता है.

शिकायत दर्ज होने पर आवेदक को तुरंत एक शिकायत क्रमांक व रसीद प्राप्त होती है, जिससे वह अपनी सिम बंद कराने या नई सिम लेने जैसी प्रक्रिया पूरी कर सकता है. क्राइम ब्रांच अधिकारी ने बताया कि एप पर दर्ज शिकायतों के आधार पर टीम मोबाइल की लोकेशन ट्रैकिंग व नेटवर्क एक्टिविटी के जरिये खोजबीन करती है. जिन मोबाइल फोन का उपयोग गुम होने के बाद भी जारी रहता है, उन्हें बरामद कर वास्तविक आवेदकों को लौटाया जाता है. इंदौर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सिटीजन कॉप एप का अधिकतम उपयोग करें और किसी भी आपराधिक घटना या गुमशुदगी की जानकारी घर बैठे ऑनलाइन दर्ज करें. इससे न केवल समय की बचत होगी बल्कि पुलिस को भी त्वरित कार्रवाई में मदद मिलेगी.

Next Post

रिलायंस डिजिटल का फेस्टिवल ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स: जश्न मनाइए ज़बरदस्त, बचत करें स्मार्ट, इससे पहले कि त्यौहार हो जाए समाप्त

Sun Oct 19 , 2025
मुंबई, 18 अक्टूबर, 2025: त्यौहार का सीज़न जोरों-शोरों से चल रहा है, और रिलायंस डिजिटल के “फेस्टिवल ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स” में बचत भी. बिल्कुल नए गैजेट्स से लेकर जरूरी होम अप्लायंसेस तक, सब पर आकर्षक ऑफर्स का आनंद लें, ये ऑफर्स ही इन फेस्टिवल्स को बनाते हैं एक खास #MuhuratForCelebrations. उपयुक्त […]

You May Like