सतना :न्यायालय तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश सतना विकास भटेले ने हत्या के एक मामले में आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।फैसला 19-11-25 को आया । प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला जैतवारा थाना अन्तर्गत ग्राम किटहा का है । घटना 8-6-22 की है। मृतक रामदास अपने घर के सामने खटिया पर बैठा था तभी आरोपी बाल गोविन्द कोरी पिता राम चरण कोरी उम्र 30 वर्ष निवासी आया और मृतक से वाद विवाद कर गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी दे कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे मृतक के सिर आंखों आदि में गंभीर चोट लगी।
घायल को जैतवारा अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302, 326, 263, 206 आईपीसी दर्ज की गई तथा आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया । न्यायालय ने आरोप पत्र पेश होने पर साक्ष्य गवाही सुन कर दोनों अधिवक्ताओं के तथ्य और दृष्टांत सुने जाने के बाद न्यायाधीश ने दोष सिद्ध होने पर आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अभियोजन की ओर से अपर लोक अभियोजक राघवेन्द्र सिंह और आरोपी की ओर से बृजेन्द्र कुमार निगम ने पक्ष पेश किया।
