पुलिस का तीन पबों पर सख्त एक्शन

पबों से डीजे जब्त कर की कार्रवाई

नव भारत न्यूज

इंदौर. विजय नगर पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि ये पब रात में तेज आवाज में डीजे बजाकर लोगों को परेशान कर रहे हैं. इस पर विजय नगर पुलिस ने थाना क्षेत्र में संचालित होने वाले पजी, प्यानो और रेवोल्यूशन पबों पर कोलाहर अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए डीजे जब्त किए है.

 

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह ने बताया कि विजय नगर थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी. जिस पर देर रात तीनों पबों पर छापा मारकर तेज आवाज में बज रहे साउंड सिस्टम जब्त किए गए. फजी पब में डीजे चला रहे सौरभ सिंह, रेवोल्यूशन पब में नर्मद वागरी और प्यानो पब में रंजन चक्रवर्ती के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. जबकि तीनों मामलों में ध्वनि प्रदूषण एवं कोलाहल अधिनियम की धारा 16(3) के तहत प्रकरण दर्ज किया है. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में रात के समय तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

Next Post

किशोरी ने की आत्महत्या, साइबर क्राइम का शक

Mon Feb 10 , 2025
कटनी। जिले में पुलिस निरंतर साइबर क्राइम से बचने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं इसके बावजूद भी साइबर क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा है कहीं लाखों की ठगी हो रही है तो कहीं साइबर ठगी से परेशान होकर युवक, किशोर आत्महत्या करने के लिए मजबूर […]

You May Like