भिंड में बिजली फीडर से अज्ञात चोर समेट ले गए सारा सामान

भिंड: जिले के गोहद अंतर्गत चितौरा बिजली फीडर से बीती रात अज्ञात चोर बिजली तार, डिस्क इंसुलेटर सहित हजारों रुपए का बिजली सामान चोरी कर ले गए। फीडर कर्मचारी की शिकायत पर गोहद पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गोहद पुलिस के अनुसार फीडर कर्मचारी दिनेश कुमार पाराशर ने बताया कि रात में अज्ञात चोरों ने चितौरा फीडर पर रखे.

12केवी के 9 ड्रम तार, 27 एच बीम पोल, पिन इंसुलेटर, डीसी चैनल, पिन इंसुलेटर, वी क्रॉस आर्म सहित अन्य बिजली का सामान चोरी कर लिया। चोरी हुए बिजली सामान की कीमत 45 हजार के लगभग है पुलिस ने चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Next Post

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची में सुधार, आपत्तियों की समय सीमा आज पूरी: चुनाव आयोग

Mon Jan 19 , 2026
कोलकाता, 19 जनवरी (वार्ता) पश्चिम बंगाल में मसौदा मतदाता सूची पर आवेदन और आपत्तियां दाखिल करने की चुनाव आयोग की विस्तारित समय सीमा सोमवार को समाप्त हो जायेगी। इसी के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के शिकायत और दावा चरण का समाप्त हो जायेगा। आयोग ने एसआईआर की घोषणा के […]

You May Like