(पुनीत दुबे)
नर्मदापुरम। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व मढ़ई के प्रतिबंधित क्षेत्र में मछली पकडऩे गए तीन लोगों पर टाईगर ने हमला कर दिया. जिससे कि वे घायल हो गये. वहीं एसटीआर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने शुरू हो गये हैं कि कोर क्षेत्र के अंदर टाईगर की लोकेशन तो विभाग को रहती है लेकिन अवैधानिक तरीके से घुसे लोगों की जानकारी से विभाग बेखबर रहता है.
युवकों को मछली मारना पडा महंगा कोर क्षेत्र में कैसे घुसकर ये तीनों युवक मछली मार रहे थे. तभी टाईगर ने आकर इन तीनों पर बारी बारी से हमला किया. बताया जाता है कि, यह टाईगर हमले की चौथी घटना है. इससे पूर्व चौकीदार और एक सहयोगी को टाईगर ने अपना शिकार बनाया था. बाद में एक और व्यक्ति को हमला कर घायल कर दिया था. बताया जाता है कि, यह टाईगर आदमखोर बन चुका है इसलिये इसे यहां से दूसरे क्षेत्र में भेजा जाए तभी विभाग के लोग भी सुरक्षित रह पाएंगे.
सुरक्षा पर उठे सवाल – सतपुडा टाईगर रिजर्व क्षेत्र के जानवरों का लगातार मानव प्रजाति पर हो रहे हमले से पिछली घटनाओं में लगभग 4 मौते हो चुकी हैं. बीते दिनों ग्राम पगारा के पास तेंदुए ने भी एक बच्चे को उठाकर घायल कर दिया था. बाद में उसकी मौत हो गई थी. इन सब घटनाओं की पुनर्रावृत्ति न हो, उसको देखते हुए विभाग को अपनी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना चाहिए. जिससे कि जानवर और मानव दोनो सुरक्षित रहें. सूत्रों ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी इन दिनों अधीनस्थ अधिकारियों पर अपनी पकड खोते जा रहे हैं इस कारण एसटीआर की सुरक्षा व्यवस्था और जानवरों के लगातार हो रहे हमले के कारण सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्रचिंह लग रहा है.
