आटो चालक के साथ मारपीट कर लूट करने वाले तीन गिरफ्तार 

जबलपुर। गोराबाजार थाना अंतर्गत बरेला कैनाल के पास आटो चालक के साथ मारपीट कर नगदी रूपये एवं मोबाईल लूटने वाले तीन लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।‌

गोराबाजार प्रभारी रमन सिंह मरकाम ने बताया कि 3 जुलाई को अभय यादव 34 वर्ष निवासी बर्नस्टेट कम्पनी छुई खदान मंदिर के सामने सिविल लाईन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह आटो चलाता है, बरेला कैनाल के पास एक मोटर सायकल में तीन अज्ञात लड़कों ने उसे आटो से निकालकर हाथ मुक्कों से मारपीट कर नगदी 5300 रूपये, मोबाईल छीन कर भाग गए। फुटेज के आधार पर चिन्हित करते हुये पतासाजी कर मीत झारिया 19 वर्ष, शेख ताहिर 18 वर्ष, सचिन कोल 19 वर्ष सभी निवासी ग्वारीघाट को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर तीनों ने डॉल्फिन होटल के पास एक आटो चालक को रोककर मारपीट करना तथा पर्स एवं मोबाईल छीनना स्वीकार करते हुये मीत ने छीने हुये रूपयों में से स्वयं 3300 रूपये रखना, 1-1 हजार रूपये शेख ताहिर एवं सचिन कोल को देना बताया।

Next Post

जियो बना दुनिया का नंबर वन FWA सर्विस प्रोवाइडर

Mon Jul 21 , 2025
• अमेरिका की टी मोबाइल को पीछे छोड़ा • 5जी ग्राहकों का आंकड़ा 21 करोड़ 30 लाख को पार कर गया • जियो नेटवर्क पर एक ग्राहक ने औसतन एक महीने में 37जीबी डेटा खर्च किया   *नई दिल्ली, 21 जुलाई 2025:* रिलायंस जियो FWA सर्विस के क्षेत्र में दुनिया […]

You May Like

Play sound