जियो बना दुनिया का नंबर वन FWA सर्विस प्रोवाइडर

• अमेरिका की टी मोबाइल को पीछे छोड़ा

• 5जी ग्राहकों का आंकड़ा 21 करोड़ 30 लाख को पार कर गया

• जियो नेटवर्क पर एक ग्राहक ने औसतन एक महीने में 37जीबी डेटा खर्च किया

 

*नई दिल्ली, 21 जुलाई 2025:* रिलायंस जियो FWA सर्विस के क्षेत्र में दुनिया की नंबर वन कंपनी बन गई है। 74 लाख से अधिक ग्राहक जियो की FWA सर्विस से जुड़े हैं। अमेरिका की टी-मोबाइल कंपनी को पीछे छोड़ रिलायंस जियो अब पहले पायदान पर पहुंच गई है। रिलायंस जियो FWA यानी फिक्सड वायरलैस एक्सेस के तहत जियो एयर फाइबर सर्विस चलाता है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के तिमाही नतीजों में मुकेश अंबानी ने इस बात का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जियो एयर फाइबर के साथ जियो फाइबर भी शानदार प्रदर्शन कर रहा है। जियो 2 करोड़ से अधिक परिसरों को कनेक्ट कर चुका है।

 

5जी के मोर्चे पर भी कंपनी ने दमदार तरीके से ग्राहक जोड़े हैं। जियो ट्रू 5जी नेटवर्क से 21 करोड़ 30 लाख से अधिक ग्राहक जुड़ चुके हैं। वित्तिय मजबूती में भी कंपनी ने कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। जहां एक तरफ जियो का आरपू यानी प्रति व्यक्ति प्रति महीने औसत राजस्व बढ़कर 208.8 रु तक जा पहुंचा, तो वहीं कंपनी का शुद्ध लाभ भी साल-दर-साल 24.8% बढ़कर ₹7,110 करोड़ हो गया।

 

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी ने कंपनी के वित्तीय नतीजों पर खुशी जताते हुए कहा कि “हमारे डिजिटल सेवा व्यवसाय ने लगातार मजबूत वित्तीय और परिचालन प्रदर्शन के साथ अपनी बाजार स्थिति को और मजबूत किया है। मोबिलिटी, ब्रॉडबैंड, एंटरप्राइज़ कनेक्टिविटी, क्लाउड और स्मार्ट होम्स में जियो की विविध पेशकशों ने इसे एक भरोसेमंद भारतीय टेक्नोलॉजी उपभोक्ता भागीदार के रूप में स्थापित किया है।”

 

तिमाही नतीज़ों में कंपनी ने बताया कि 30 जून 2025 तक जियो नेटवर्क से कुल 49 करोड़ 81 लाख से अधिक ग्राहक जुड़े थे। इसी तिमाही में कंपनी ने नेट आधार पर 99 लाख नए ग्राहक जोड़े। तिमाही में जियो ग्राहकों ने एक बार फिर जमकर डेटा का इस्तेमाल किया, जो इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा है। प्रति ग्राहक डेटा की खपत 37 GB/प्रतिमाह रही। जियो का कुल डेटा ट्रैफिक भी 24% की वृद्धि के साथ 54.7 अरब GB तक पहुंच गया है।

Next Post

सिपाही की प्रताड़ना मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, आरोपी अधिकारियों को गिरफ्तार करने का निर्देश

Mon Jul 21 , 2025
नयी दिल्ली, 21 जुलाई (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने जम्मू-कश्मीर में सिपाही खुर्शीद अहमद चौहान को प्रताड़ित करने के मामले में सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी अधिकारियों को एक महीने में गिरफ्तार करने और मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने के साथ-साथ सरकार को पीड़ित पक्ष को 50 […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।