आवारा कुत्तों ने 6 वर्षीय बच्ची पर किया हमला

शाजापुर।महूपुरा क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां दो आवारा कुत्तों ने 6 वर्षीय बच्ची सीवी भावसार पर हमला कर दिया। घटना शाम 5 बजे की है।

बच्ची जैसे ही अपने घर से बाहर निकली, कुत्तों ने उस पर झपट्टा मार दिया। मौके पर मौजूद समाजसेवी कैलाश सेन की सूझबूझ से बच्ची बाल-बाल बच गई। पास लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई है।

स्थानीय निवासी तनवीर अहमद ने बताया कि इस तरह की घटनाएं अब आम हो गई हैं। आवारा कुत्तों की वजह से बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा खतरे में है। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने नगर प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

Next Post

अभा विद्यार्थी परिषद ने मसाल यात्रा निकाली

Thu Jun 26 , 2025
दमोह.अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला दमोह के द्वारा आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने के विरोध में मसाल यात्रा घंटाघर पर करके विरुद्ध प्रदर्शन किया. साथ ही यह यात्रा 1975 में लोकतंत्र पर हुए सबसे बड़े हमले के विरोध में उस संघर्ष और प्रतिरोध को स्मरण करने हेतु निकाली गई.यात्रा […]

You May Like