
दमोह.अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला दमोह के द्वारा आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने के विरोध में मसाल यात्रा घंटाघर पर करके विरुद्ध प्रदर्शन किया. साथ ही यह यात्रा 1975 में लोकतंत्र पर हुए सबसे बड़े हमले के विरोध में उस संघर्ष और प्रतिरोध को स्मरण करने हेतु निकाली गई.यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मशाल लिए लोकतंत्र अमर रहे के नारे के साथ आपातकाल का पुतला दहन किया.
