
दमोह.जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत नरसिंहगढ़ चौकी क्षेत्र में बुधवार की रात करीब 9 बजे दमोह तरफ से आ रहे एक ट्रक क्रमांक आरजे 11 जीसी 1927 को नरसिंहगढ़ चौकी क्षेत्र में हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा घेराबंदी करके पकड़ा गया. जिसमें करीब 18 नग भैंस के भरे हुए थे.
जिसे नरसिंहगढ़ चौकी पुलिस ने जप्त करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है.हिंदू संगठनों के सदस्यों ने बताया कि विश्वहिंदू परिषद और बजरंग दल, वैष्णवी निस्वार्थ गौ-सेवा समिति दमोह की सूचना पर नरसिंहगढ़ के सदस्य सक्रिय हो गए थे. जैसे ही ट्रक नरसिंहगढ़ क्षेत्र में घुसा वैसे ही ट्रक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है.
बताया जा रहा है ट्रक अवैध मवेशियों को दमोह से भिंड तरफ ले जा रहा था.
