
छिंदवाड़ा। जिले में प्रारंभ किये गये साप्ताहिक जैविक प्राकृतिक हाट बाज़ार में आज डीआईजी राकेश कुमार सिंह ने सपरिवार पहुंचकर जैविक सब्जियां, फल आदि जैविक उत्पादों की खऱीदी की। उन्होंने शासन/ प्रशासन द्वारा प्रारम्भ किये गये इस साप्ताहिक जैविक हाट को शहरवासियों के लिये अत्यंत उपयोगी बताया, जहां शुद्ध सब्जियां, फल, अनाज, मिलेट्स, विभिन्न प्रकार के आटा सहित अनेक जैविक उत्पाद उपलब्ध हो रहे हैं । साप्ताहिक हाट में आज सेवानिवृत्त उप संचालक कृषि पी.बी.शराफ एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही शहरवासियों ने जमकर खरीदी की। कृषि विभाग की टीम प्रत्येक साप्ताहिक हाट बाज़ार के लिए उपस्थित रहकर निगरानी करती है।
