जबलपुर: प्रमुख सचिव पशुपालन एवं डेयरी विभाग उमाकांत उमराव ने जिले में पदस्थ सभी पशु चिकित्सकों को पशुओं में नस्ल सुधार पर विशेष ध्यान देने और विभागीय योजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।ऋण वितरण और योजनाओं की प्रगति सुनिश्चित करें। बैठक में प्रमुख सचिव ने डॉ भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के प्रकरणों को बैंकों से त्वरित स्वीकृति दिलाने और आवेदकों को ऋण वितरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में चयनित क्षीरधारा ग्रामों में संचालित गतिविधियों और दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान की भी विस्तार से समीक्षा की। बैठक में सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों ने फील्ड में आ रही समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर संयुक्त संचालक डॉ व्ही एन मिश्रा और उप संचालक डॉ प्रफुल्ल मून भी उपस्थित थे।
उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं की सराहना, सुधार की चेतावनी
प्रमुख सचिव ने कृत्रिम गर्भाधान कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञों और सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों की सराहना की। वहीं, कम प्रदर्शन वाले अधिकारियों को कार्यशैली सुधारने और फील्ड कार्य में अधिक सक्रियता दिखाने के लिए निर्देशित किया।
पशु चिकित्सालय का निरीक्षण
प्रमुख सचिव ने अपने जबलपुर प्रवास के दौरान पाटन विकासखण्ड के क्षीरधारा ग्राम नुनसर के पशु चिकित्सालय का निरीक्षण कर वहां चल रही गतिविधियों का जायजा लिया।
