एक सप्ताह भी नहीं टिक सकी सड़क

इंदौर: राऊ मार्ग स्थित रेती मंडी ओवरब्रिज के नीचे हाल ही में बनाई गई सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. सड़क बनने के महज एक सप्ताह के भीतर ही उखड़ने लगी. पहली ही बारिश में सड़क की परत बह गई और जगह-जगह गड्ढे बन गए, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क का निर्माण उनके सामने हुआ था, लेकिन निर्माण कार्य में गुणवत्ता का अभाव साफ दिखाई दे रहा है. लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई, जिसके कारण पहली ही बारिश में सड़क क्षतिग्रस्त हो गई.

वाहन चलाना हुआ मुश्किल
प्रतिदिन इसी मार्ग से आवागमन करने वाले अक्षत तिवारी ने बताया कि सड़क बने अभी एक सप्ताह भी नहीं हुआ था कि यह पूरी तरह उखड़ गई. अब जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिससे वाहन चलाना मुश्किल हो गया है और हादसे का खतरा लगातार बना हुआ है.

जल्द फिर से निर्माण किया जाएगा
एसडीओ मनोज जैन ने कहा कि सड़क का ताजा काम किया गया था, लेकिन बारिश होने के कारण सड़क उखड़ गई, सड़क का निर्माण कार्य जल्द फिर से किया जाएगा।

Next Post

दिग्गी, मोहन की चर्चा से नए राजनीतिक समीकरण पैदा होने की संभावना

Fri Jul 24 , 2026
इंदौर:गुरुवार को इंदौर एयरपोर्ट पर पूर्व ओर वर्तमान मुख्यमंत्री के बीच चर्चा और कानाफूसी से राजनीतिक माहौल गर्माया गया है. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच करीब 15 मिनट तक चर्चा हुई. इस के दौरान दिग्विजय सिंह ने सावन को चुनाव लड़ने और तुलसी का टिकट कांटे जाने […]

You May Like

मनोरंजन