इंदौर:गुरुवार को इंदौर एयरपोर्ट पर पूर्व ओर वर्तमान मुख्यमंत्री के बीच चर्चा और कानाफूसी से राजनीतिक माहौल गर्माया गया है. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच करीब 15 मिनट तक चर्चा हुई. इस के दौरान दिग्विजय सिंह ने सावन को चुनाव लड़ने और तुलसी का टिकट कांटे जाने की बात बोलकर राजनीतिक हलकों में नई कवायद शुरू करवा दी.
आज इंदौर एयरपोर्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह पुणे जाने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव का इंदौर एयरपोर्ट पर बाहर आने के लिए आमना सामना हो गया. दोनों ने एक तरफ जाकर पहले चर्चा की. इसके बाद दोनों ने धीमे स्वर में कान में एक-दूसरे को कुछ कहा. मुख्यमंत्री की अगवानी के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक गोलू शुक्ला और अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष सावन सोनकर भी एयरपोर्ट पर मौजूद थे.
महापौर से कहा वाल्मीकि समाज के लोगों से मिलो
दिग्विजय ने महापौर से कहा कि भंवरकुआ चौराहे पर छात्र और रीगल चौराहे पर बाल्मीकि समाज के लोग धरने पर बैठे हैं, उनसे जाकर मिलो, मैं मिलकर आया हूं. इसके बाद दिग्विजय सिंह ने सावन सोनकर को कहा कि सांवेर से तैयारी शुरू कर दो. तुलसी को इस बार टिकट नहीं मिलेगा, उसका टिकट कटेगा. यह बात अलग है कि दोनों नेताओं के बीच कानाफूसी की जानकारी बाहर नहीं आई, लेकिन राजनीतिक हलकों में दोनों का आपस में देर तक बात करना नए राजनीतिक समीकरण जरूर पैदा कर गया
