इंदौर: नगद निगम गुरुवार को खातीवाला टैंक में आवासीय अनुमति पर गलत निर्माण को लेकर कार्रवाई की. भवन मालिक द्वारा आवासीय स्वीकृति पर हॉस्टल का निर्माण किया गया था. निगम ने उक्त मकान पर रिमूवल कार्रवाई कर अवैध निर्माण तोड़ दिया.आज नगर निगम झोन 12 में गुरु गोविंद सिंह जी उद्यान के पास 218 खातीवाला टैंक पर आवासीय अनुमति के विपरीत व्यवसायिक निर्माण करने की शिकायत मिली थी.
आयुक्त क्षितिज सिंघल ने क्षेत्रीय भवन अधिकारी को जांच के निर्देश दिए थे. जांच में खातीवाला टैंक स्थित 218 नंबर प्लॉट पर 12 से 13 कमरे का हॉस्टल बनाया गया था. साथ ही मौके पर हॉस्टल के फ्रंट, साइड एवं बैक एवं फुटपाथ पर भी अवैध निर्माण करना पाया गया. आज नगर निगम रिमूवल विभाग ने उक्त हॉस्टल के फ्रंट एवं साइड एमओएस तथा फुटपाथ पर से अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई की गई. इस दौरान भवन अधिकारी राहुल रघुवंशी, भवन निरीक्षक अनुभूति मडावी एवं रिमूवल विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे.
