पति से नाराज होकर महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मौत

भोपाल। बैरसिया थाना क्षेत्र की रहने वाली एक शादीशुदा महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. महिला को इलाज के लिए रोशनपुरा स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है. जानकारी के अनसुार मृतका 28 वर्षीय ज्योति कुशवाहा ने अपने पति कमर सिंह उर्फ बंटी से बहस के दौरान जहरीला पदार्थ खा लिया था. ज्योति की हालत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां उसने दम तोड़ दिया. इस मामले में महिला के पति को आरोपी बनाया गया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

Next Post

बच्चे का डीएनए परीक्षण करना एक महिला के मातृत्व का अपमान: उड़ीसा उच्च न्यायालय

Fri Sep 5 , 2025
भुवनेश्वर, 05 सितंबर (वार्ता) उड़ीसा उच्च न्यायालय ने निचली अदालत के उस आदेश बरकरार रखा है जिसमें एक पुरुष के डीएनए परीक्षण की मांग को अस्वीकार कर दिया गया था। न्यायमूर्ति बी.पी. राउत्रे की एकल पीठ ने कहा कि बच्चे के डीएनए परीक्षण का निर्देश देना एक महिला के मातृत्व […]

You May Like