मुख्यमंत्री की मंशा पर राजसी सवारी में हेलिकाप्टर से हुई पुष्पवर्षा

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा अनुरूप सोमवार को भगवान महाकाल की राजसी सवारी के दौरान अद्भुत नजारा देखने को मिला। श्रद्धा और आस्था से परिपूर्ण इस आयोजन में हेलिकाप्टर से पुष्पवर्षा की गई, जिससे पूरा मार्ग फूलों की वर्षा से महक उठा। भक्तजन इस दृश्य को देखकर अभिभूत हो गए और हर-हर महादेव के जयकारों से माहौल गूंज उठा। मुख्यमंत्री ने इसे परंपरा और आस्था के गौरव का प्रतीक बताते हुए इसे ऐतिहासिक क्षण बताया।

Next Post

वार्ड 31 में नपा अध्यक्ष का निरीक्षण: सड़क-पानी और पेयजल पर नाराजगी

Mon Aug 18 , 2025
इटारसी। नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने आज वार्ड क्रमांक 31 में तीन स्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पार्षद मनीषा अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, एई मीनाक्षी चौधरी, बब्बी बस्तवार, शरद बस्तवार, नपा जलकार्य प्रभारी रविंद्र जोशी सहित अन्य मौजूद थे। नपाध्यक्ष पंकज चौरे ने बताया कि वार्ड 31 में तेरहवी […]

You May Like