वार्ड 31 में नपा अध्यक्ष का निरीक्षण: सड़क-पानी और पेयजल पर नाराजगी

इटारसी। नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने आज वार्ड क्रमांक 31 में तीन स्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पार्षद मनीषा अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, एई मीनाक्षी चौधरी, बब्बी बस्तवार, शरद बस्तवार, नपा जलकार्य प्रभारी रविंद्र जोशी सहित अन्य मौजूद थे। नपाध्यक्ष पंकज चौरे ने बताया कि वार्ड 31 में तेरहवी लाइन में पेयजल सप्लाई नहीं हो रही थी, यहां पर सडक खुदवाकर पाइप लाइन निकालकर उसे ठीक किया जा रहा है, इसमें कचरा फस गया था। इसे निकाला जा रहा है। इसके अलावा पूर्व नपाध्यक्ष नीलम गांधी के निवास के पास मौजूद शिव मंदिर में बरसात का पानी सडक से जमा हो जाता है। इसलिए यहां सडक पर सीसी लेयर बिछाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा वार्ड 11 में केनरा बैंक के पास सडक पर गडढे अधिक होने से यहां पर सीआरएम डालने के लिए निर्देश दिए हैं।

Next Post

पंचायत उन्नति कार्यशाला में उत्कृष्ट पंचायतों को मिला सम्मान

Mon Aug 18 , 2025
रायसेन। जिला पंचायत सभागार में पंचायत उन्नति सूचकांक 2.5 कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर पंचायत उन्नति सूचकांक 1.0 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 10 पंचायतों को पुरस्कार राशि और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। हरदौत पंचायत […]

You May Like