अवैध देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

सतना:मैहर जिले के ताला थाना पुलिस ने अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.पकड़े गए आरोपी से 60 लीटर शराब बरामद की गई है.मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी ताला निरी. महेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व मे सहयोगी स्टाफ द्वारा अवैध मादक पदार्थ शराब की बिक्री से जुड़े आरोपी के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के तहत रविवार को थाना ताला पुलिस को ग्राम ललितपुर नं. 1 में आरोपी के खेत मे बनी मड़ई के पास अवैध शराब रखने एवं बिक्री करने की सूचना प्राप्त हुई.

जिस पर तत्काल थाना ताला पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही की गयी जो मौके पर पहुंचने पर पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा जिसे घेराबंदी कर कड़ी मशक्कत से अभिरक्षा मे लिया जाकर उस व्यक्ति का नाम पता पूछा गया जो अपना नाम छोटेलाल मांझी पिता स्व. ठाकुरदीन मांझी उम्र 54 वर्ष निवासी ग्राम ललितपुर नम्बर 01 थाना ताला जिला मैहर (म.प्र.) का होना बताया जिसके मढई के पास तलाशी लेने पर चार नग प्लास्टिक के डिब्बे में कुल 60 लीटर अवैध हाथ भट्ठी की बनी देशी महुआ शराब होना पायी गयी एवं आरोपी छोटेलाल मांझी के विरुद्ध अपराध क्र. 376/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय अभिरक्षा मे उपजेल मैहर दाखिल किया गया है ।इस कार्यवाही में निरी. महेन्द्र कुमार मिश्रा थाना प्रभारी ताला, सउनि. रामावतार रावत, प्र.आर.354 राकेश मिश्रा, आर.572 संतोष द्विवेदी, प्रआर. चालक  942 भरत केसरी, आर. विवेक मिश्रा, सराहनीय भूमिका रही

Next Post

बाल विवाह के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियान आयोजित

Tue Dec 16 , 2025
सतना: बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को विशेष हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस के निर्देशन में चल रहे इस कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने बाल विवाह न होने देने का संकल्प लिया तथा […]

You May Like