पूर्व पार्षद गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जबलपुर: महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले कांग्रेस के पूर्व पार्षद को घमापुर पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे गहमा-गहमी के बीच न्यायालय ले जाया गया जहां अक्रोशितजनों का गुस्सा फूट गया और वह आरोपी के साथ धक्कामुक्की करने लगे। हालांकि ओमती और घमापुर पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया गया है।

विदित हो कि मप्र में सबसे ज्यादा महिलाएं शराब पीती है। यह बयान कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दिया था। इस बयान पर कांग्रेस के पूर्व पार्षद शबान मंसूरी ने प्रतिक्रियाएं दी थी, जिसने महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। धार्मिक पर्व पर महिलाओं द्वारा शराब पीने समेत भडकाउ पोस्ट किए थे। जिसके बाद आक्रोश फैल गया था। भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष जी.एस. ठाकुर पिता स्व. बी. बी. सिंह 60 वर्षीय निवासी पुलिस लाईन कांचघर ने घमापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।

शिकायत में उन्होंने कहा था कि पूर्व पार्षद ने हिन्दू महिलाओं द्वारा शराब पीने का सार्वजनिक आरोप लगाकर धार्मिक दंगा भडक़ाने का प्रयास किया है। पुलिस ने आरोपित कांग्र्रेस नेता के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया, जैसे ही आरोपी को न्यायालय ले जाया गया वहां आक्रोश बढ़ गया और आरोपी के साथ झूमाझपटी शुरू हो गई, हालांकि पुलिस ने मोर्चा संभाला और स्थिति को काबू में किया जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया इसके बाद जेल भेज दिया गया है।

Next Post

हाइवे पर ट्रक ने रौंदा, महिला की मौत

Sat Aug 30 , 2025
जबलपुर: बरगी थाना अंतर्गत कालादेही में एन एच हाईवे के पास आयशर ट्रक ने एक महिला को रौंद दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि रमेश बान्धे 58 वर्ष निवासी ब्राम्हाणी कडमेश्वर नागपुर महाराष्ट्र ने सूचना दी कि परिवार समेत मैहर फोरव्हीलर से दर्शन करने गया […]

You May Like