शातिर बदमाश विशाल करोसिया 6 माह के लिए जिलाबदर

इंदौर:आपराधिक गतिविधियों में लिप्त बदमाश विशाल करोसिया को पुलिस आयुक्त ने छह माह के लिए शहर व आसपास के जिलों की सीमा से बाहर कर दिया है. इस आदेश में इंदौर शहरी व ग्रामीण सहित लगते जिलों में प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है.

अन्नपूर्णा थाना प्रभारी अजय नायर ने बताया कि 27 वर्षीय विशाल पिता रमेश करोसिया, निवासी बाबू घनश्यामदास नगर, लंबे समय से विभिन्न आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है. उसकी हरकतों पर अंकुश लगाने के लिए यह कार्रवाई की गई. आरोपी के खिलाफ निकाले गए आदेश को पुलिस की टीम ने क्षेत्र में लाउडस्पीकर से उद्घोषित कर आरोपी और उसके परिजनों को आदेश पालन के लिए पाबंद किया.

Next Post

फर्जी ऋण पुस्तिका से जमानत कराने वाला तीन साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

Sun Aug 3 , 2025
इंदौर: क्राइम ब्रांच इंदौर ने फर्जी ऋण पुस्तिका बनाकर कोर्ट से जमानत दिलाने वाले गिरोह से जुड़े एक और आरोपी को दबोच लिया. आरोपी पिछले तीन साल से फरार था. कार्रवाई में गिरफ्तार सुभाष पाल 55 निवासी कालिंदी गोल्ड, बाणगंगा, इंदौर को उसी पुराने प्रकरण में पकड़ा गया, जिसमें अब […]

You May Like