फर्जी ऋण पुस्तिका से जमानत कराने वाला तीन साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

इंदौर: क्राइम ब्रांच इंदौर ने फर्जी ऋण पुस्तिका बनाकर कोर्ट से जमानत दिलाने वाले गिरोह से जुड़े एक और आरोपी को दबोच लिया. आरोपी पिछले तीन साल से फरार था. कार्रवाई में गिरफ्तार सुभाष पाल 55 निवासी कालिंदी गोल्ड, बाणगंगा, इंदौर को उसी पुराने प्रकरण में पकड़ा गया, जिसमें अब तक 38 आरोपी सलाखों के पीछे भेजे जा चुके हैं.

गिरोह पिछले एक दशक से फर्जी जमानतदार उपलब्ध कराकर या खुद जमानतदार बनकर कई गंभीर अपराधियों की जमानत करवाता रहा है. इस मामले में पहले गिरफ्तार आरोपी केदार डाबी ने दोबारा फर्जी ऋण पुस्तिका का उपयोग कर कल्पेश याग्निक आत्महत्या मामले की आरोपी सलोनी अरोरा की भी जमानत करवाई थी, जिसके बाद उनके खिलाफ अलग से प्रकरण दर्ज किया था.

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध मनोज श्रीवास्तव और डीसीपी अपराध शाखा राजेश कुमार त्रिपाठी व राजेश दंडोतिया के मार्गदर्शन में एसआईटी का गठन किया था. एसीपी देवेंद्र सिंह धुर्वे की टीम ने 26 फरवरी 2022 को दर्ज प्रकरण में सुभाष पाल की संलिप्तता की पुष्टि होने पर उसकी तलाश शुरू की और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी पर धारा धोखाधड़ी के साथ ही अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की.

Next Post

जीत के लिए भारत को नौ विकेट और इंग्लैंड को 324 रनों की दरकार

Sun Aug 3 , 2025
लंदन, (वार्ता) जॉश टंग (पांच विकेट) की घातक गेंदबाजी के बाद बेन डकेट (नाबाद 34) के दम पर इंग्लैंड ने पांचवें टेस्ट और अंतिम टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को दूसरी पारी में स्टंप के समय एक विकेट पर 50 रन बना लिये है और उसे मैच जीतने के लिए […]

You May Like