जबलपुर: बरगी थाना अंतर्गत कालादेही में एन एच हाईवे के पास आयशर ट्रक ने एक महिला को रौंद दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि रमेश बान्धे 58 वर्ष निवासी ब्राम्हाणी कडमेश्वर नागपुर महाराष्ट्र ने सूचना दी कि परिवार समेत मैहर फोरव्हीलर से दर्शन करने गया था। शुक्रवार को मैहर से वापस लौट रहे थे। ग्राम कालादेही में वाहन पंचर हो गया तो सभी उतर गए।
एन एच हाईवे के पास वाहन को सडक़ किनारे करके ड्राइवर टायर बदल रहा था और पत्नी श्रीमती चंद्रकला बान्धे 45 वर्ष उतरी और टायर बदलने ड्राइवर को टार्च दिखा रही थी तभी आयशर ट्रक चालक ने वाहन को लापरवाही पूर्वक एवं तेज रफ्तार चलाते हुए चंद्रकला को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोटें आने से महिला को मेडिकल कॉलेज एम्बुलेंस से ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
