
जबलपुर। पाटन थाना से चंद कदम की दूरी पर गुरु जी का बगीचा में एक युवक की हत्या कर दी गई। शव नग्न अवस्था में मिला। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है, इसका पता नहीं चल सका है। हत्या किसने और किन कारणों से हुई है, इसका भी पुलिस पता कर रही है। मृतक की उम्र 30 से 35 वर्ष है। मृतक के दाएं हाथ पर “दीपक”, बाएं हाथ पर “राम” और सीने पर “मर्द” लिखा टैटू मिला है।
