जबलपुर: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वैन ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्शा पलट गई जिसमें बैठे तीन लोग घायल हो गए।पुलिस के मुताबिक जैनेन्द्र चौधरी निवासी शांति नगर, गोहलपुर का बी. काम. की पढ़ाई ज्ञान गंगा कालेज से कर रहा है।
वेे पिता राकेश चौधरी व उनके दोस्त कपूर दास बैरागी 40 वर्ष, दिनेश सिंह राजपूत 53 वर्ष के बिलहरी से कांचघर लगुन के कार्यक्रम मे ई रिक्शा से जा रहे थे शाम सात बजे के बीच जैसे ही लवली होटल मोड़ के पास पहुंचे तो ईलाहाबाद चौक तरफ से आ रही सिल्वर कलर की वेन क्रमांक एमपी21 इ 0242 का चालक अपने वाहन को तेज गति लापरवाही पूर्वक चलाकर लाया और ई रिक्शा में टक्कर मार दिया जिससे ई रिक्शा पलट गयी टक्कर लगने से ई रिक्शा में बैठे पिता राकेश चौधरी, कपूर दास, दिनेश को चोटें आ गई।
