
भोपाल। जीआरपी भोपाल ने चोरी गई मशीन, जिसकी कीमत चार लाख पंद्रह हजार रूपए को बरामद किया है. जीआरपी को इसके लिए तीन राज्यों कटक (उडीसा), कलकत्ता (बेस्ट बंगाल) और गुवाहाटी (असम) तक दबिश देने पड़ा. आरोपी भोपाल रेलवे ब्रिज कंस्ट्रक्शन साइड से चोरी कर मशीन ले गए थे. पुलिस ने इसके साथ ही मशीन खरीदार पर भी की कार्रवाई की है. चोरी की मशीन को आरोपी बांग्लादेश में बेचने के फिराक में था.
जीआरपी के मुताबिक 19 फरवरी 2026 को फरियादी अजमेर सिंह निवासी खुरई जिला सागर हाल सुपर्वाइज़र रेलवे ब्रिज निर्माण सेड निशातपुरा ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई. फरियादी ने बताया कि साइड इंजीनीयर के अवकाश के जाने के बाद रखे टोटल सर्वेलाइ का मशीन बोक्स से कोई अज्ञात बदमाश मशीन निकाल कर चोरी कर ले गया. जीआरपी थाने में चोरी का मामला दर्ज किया गया और तलाश शुरू की गई. तकनीक मदद से मशीन का उडीसा राज्य के कटक में मशीन सुधारक सनोज साहू को बेचने की कोशिस करते पूछताछ पर बेचने वाले व्यक्ति के इनपुट के आधार पर जीआरीप टीम पहुंची, जहां से मिली सूचना के आधार पर बेस्ट बंगाल राज्य के कलकत्ता में खरीददार संदीप शाह उम्र 53 निवासी वाल्टीकूडी कोलकाता से पूछताछ पर मशीन सुमन राय निवासी कोलकता से कम पैसों में खरीदकर गुवाहाटी असम में किराए से चलाने देने की बात सामने आई. जीआरपी ने असम से मशीन बरामद कर मुख्य आरोपी सुमन राय को तलाश कर पकड़ा और पूछताछ की. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि आर्थिक तंगी और काम न मिलने के कारण मौका पाकर वह मशीन चोरी कर लाया था, जिसे एक लाख 45 हजार में संदीप शाह को बेंच दिया. प्रकरण में दोनों आरोपियों के खिलाफ जीआरपी भोपाल ने कार्रवाई की.
