इंदौर: खजराना क्षेत्र में एक सिटी बस चालक की लापरवाही के कारण सड़क हादसा हो गया. बस नम्बर एमपी 09 पीए 0107 के चालक ने एक कार को टक्कर मार दी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. मामले में पुलिस जांच कर रही है.
खजराना थाने से मिली जानकारी के अनुसार केशव पार्क कॉलोनी, ग्राम उमरिया मऊ में रहने वाले 38 वर्षीय पीड़ित हिमांशु वर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि सुबह जब वह खजराना चौराहे से गुजर रहे थे, तभी सिटी बस के चालक ने लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाते हुए उनकी हुंडई कार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे कार को काफी नुकसान हुआ, जिसके बाद थाना खजराना पुलिस ने बस चालक के खिलाफ धारा 281 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
