आदित्य बिरला सन लाइफ इंश्योरेंस की नयी पेशकश ‘अनमोल अक्षय’

मुंबई, 11 जून (वार्ता) वित्तीय सेवा कंपनी आदित्य बिरला कैपिटल की सहायक जीवन बीमा कंपनी आदित्य बिरला सन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने गुरुवार को “एबीएसएलआई अनमोल अक्षय” नाम से एक बचत-केंद्रित सहभागी जीवन बीमा योजना की घोषणा की। इसमें ग्राहक अपनी जरूरत से हिसाब से तीन में एक विकल्प चुन सकेंगे। पहला विकल्प “माय चाइल्ड” उनके लिए जो जीवन बीमा की सुरक्षा के साथ बच्चों की पढ़ाई के लिए बचत करना चाहते हैं। दूसरा विकल्प “माय सेविंग्स” उन लोगों के लिए है जो मध्यम दीर्घावधि की योजनाओं के लिए बचत करना चाहते हैं। तीसरा विकल्प “हर बेनिफिट्स” महिलाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

कंपनी ने बताया कि यह योजना ग्राहकों को उनके भविष्य के लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायता करने के साथ-साथ जीवन की अनिश्चितताओं के विरुद्ध उनके परिवारों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के लिए तैयार की गयी है। “माय चाइल्ड” के तहत बीमाधारक अपने बच्चे की शिक्षा के महत्वपूर्ण चरणों — जैसे स्नातक अध्ययन, पेशेवर पाठ्यक्रम, स्नातकोत्तर शिक्षा और करियर की शुरुआत — के अनुरूप पड़ाव-आधारित आय भुगतान का विकल्प चुन सकते हैं। “माय सेविंग्स” का विकल्प उन ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है जो अपनी बेटी की शादी, घर खरीदने, सेवानिवृत्ति योजना आदि जैसे भविष्य के लक्ष्यों के लिए मध्यम से दीर्घकालिक बचत तैयार करना चाहते हैं।
“हर बेनिफिट्स” महिलाओं के लिए भविष्य के लक्ष्यों हेतु आकर्षक बचत अवसरों के साथ महिलाओं के लिए विशेष लाभ प्रदान करती है। इसमें निःशुल्क स्वास्थ्य प्रबंधन सेवाएं शामिल हैं, जिनके अंतर्गत चिकित्सा परामर्श, स्वास्थ्य कोचिंग, द्वितीयक चिकित्सकीय राय तथा व्यक्तिगत चिकित्सा देखभाल प्रबंधन जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
“अनमोल अक्षय” में विस्तारित जीवन बीमा का विकल्प भी है। इसके माध्यम से ग्राहक अपनी जीवन बीमा सुरक्षा को पॉलिसी की परिपक्वता के बाद भी 75 या 85 वर्ष की आयु तक जारी रख सकते हैं।
बीमित व्यक्ति की मृत्यु की स्थिति में निर्धारित शर्तों के अनुसार, तत्काल मृत्यु लाभ प्रदान किया जाता है। साथ ही, भविष्य के प्रीमियम माफ कर दिये जाते हैं, जबकि पॉलिसी के लाभ परिपक्वता तक जारी रहते हैं।
आदित्य बिरला सन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमलेश राव ने कहा, “चाहे बच्चे का भविष्य सुरक्षित करना हो, परिवार के दीर्घकालिक लक्ष्यों को पूरा करना हो या महिलाओं की बदलती वित्तीय एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बचत कोष बनाना हो, ग्राहक ऐसे समाधान चाहते हैं जो जीवन के विभिन्न चरणों में उनका साथ दें। एबीएसएलआई अनमोल अक्षय के माध्यम से हमने बचत और सुरक्षा का ऐसा संयोजन प्रस्तुत किया है, जिसमें सार्थक अतिरिक्त लाभ भी शामिल हैं, ताकि ग्राहक अधिक आत्मविश्वास और वित्तीय मजबूती के साथ अपने सपनों को पूरा कर सकें।”

.....

Next Post

रोशनपुरा में मेट्रो लाइन का रास्ता साफ, दुकानदारों ने खुद शुरू की दुकानें हटाना

Thu Jun 11 , 2026
भोपाल: भोपाल मेट्रो परियोजना के लिए रोशनपुरा क्षेत्र से राहत भरी खबर सामने आई है। मेट्रो लाइन के निर्माण में बाधा बन रही दुकानों को अब उनके मालिकों ने स्वयं हटाना शुरू कर दिया है। इससे लंबे समय से प्रभावित निर्माण कार्य को गति मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।जानकारी […]

You May Like