रोशनपुरा में मेट्रो लाइन का रास्ता साफ, दुकानदारों ने खुद शुरू की दुकानें हटाना

भोपाल: भोपाल मेट्रो परियोजना के लिए रोशनपुरा क्षेत्र से राहत भरी खबर सामने आई है। मेट्रो लाइन के निर्माण में बाधा बन रही दुकानों को अब उनके मालिकों ने स्वयं हटाना शुरू कर दिया है। इससे लंबे समय से प्रभावित निर्माण कार्य को गति मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन ने पहले ही प्रभावित दुकानदारों और झुग्गीवासियों को नोटिस जारी किए थे।

प्रारंभ में लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद प्रशासन और मेट्रो अधिकारियों के साथ कई दौर की चर्चा हुई। सहमति बनने पर प्रभावित लोगों को मुआवजा दिया गया, जिसके बाद दुकानें हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई।

गौरतलब है कि इससे पहले ऐशबाग क्षेत्र में भी मेट्रो लाइन और स्टेशन निर्माण के लिए बाधा बने मकानों को मुआवजा देकर हटाया गया था। वहां अवरोध दूर होने के बाद निर्माण कार्य में तेजी आई थी। अब रोशनपुरा में भी रास्ता साफ होने से भोपाल मेट्रो परियोजना के इस हिस्से में काम तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद है।

Next Post

इंदौर से फरीदाबाद जा रहे कंटेनर में सेंध, 12 बॉक्स चोरी

Thu Jun 11 , 2026
मक्सी: मक्सी थाना क्षेत्र में चलती मालवाहक कंटेनर से 12 बॉक्स चोरी होने का मामला सामने आया है। उज्जैन जिले के तराना थाने में दर्ज जीरो एफआईआर के आधार पर मक्सी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बुधवार रात को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को […]

You May Like