मंत्री कुशवाह ने सुनीं कार्यकर्ताओं और आमजनों की समस्याएं

भोपाल। प्रदेश के मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश भर से पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजनों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया।

मंत्री कुशवाह ने कार्यकर्ताओं और नागरिकों से उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिन जनसमस्याओं का तत्काल निराकरण संभव नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को भेजकर शीघ्र समाधान के लिए निर्देशित किया गया।

संवाद के दौरान मंत्री ने कहा कि सरकार आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से भी क्षेत्र की समस्याओं को लगातार सामने लाने और जनता से जुड़े मुद्दों के समाधान में सहयोग करने की बात कही।

Next Post

राहुल गांधी ने सामाजिक न्याय को देश की प्रगति का आधार माना है : कमलेश्वर 

Fri Jun 19 , 2026
सीधी।नेता प्रतिपक्ष एवं जननायक आदरणीय श्री राहुल गांधी जी के जन्मदिवस के अवसर पर पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य कमलेश्वर पटेल द्वारा सिहावल ब्लॉक के ग्राम हिनौती एवं बहरी ब्लॉक के ग्राम अमडिहा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर गरीब, जरूरतमंद, अल्पसंख्यक, जनजातीय, दलित […]

You May Like