रात के अंधेरे में पुलिस की घेराबंदी में मिला कंटेनर में भरा गांजा

सीधी। रात के अंधेरे में अमिलिया पुलिस की घेराबंदी में कंटेनर में भरा 36.260 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया गया। अंधेरा का फायदा उठाते हुए दो तस्कर फरार होने में कामयाब रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी अमिलिया निरीक्षक राकेश बैस के नेतृत्व में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना अमिलिया पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार ऑपरेशन की शुरुआत के पहले दिनांक 14 जनवरी 2026 की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक कंटेनर क्रमांक एचआर 38 डब्ल्यू 2990 में बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा छिपाकर लाया जा रहा है, जिसे अमिलिया क्षेत्र में खपाने की तैयारी है। सूचना मिलते ही टीम ने बिना देरी के रात में ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस टीम ने मूड़ा पहाड़ के पास घेराबंदी की, तभी पिपराही की ओर से आ रहा कंटेनर दिखाई दिया। पुलिस वाहन को देखकर कंटेनर चालक व उसका साथी केबिन का गेट खोलकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए पहाड़ी जंगल की ओर भाग निकले। पुलिस टीम ने आवाज देकर रुकवाने व पीछा करने का प्रयास किया, परंतु घना पहाड़ी क्षेत्र होने से आरोपी फरार हो गए। दोनों आरोपियों के फरार होने पर पुलिस ने कंटेनर की तलाशी ली। जिसमें केबिन में छिपाकर रखी दो प्लास्टिक बोरियां मिलीं। बोरियों में 36 पैकेट, प्रत्येक लगभग 1-1 किलो वजन के थे।। कुल शुद्ध वजन 36.260 किलोग्राम था। मादक पदार्थ की पहचान सूंघकर, घिसकर व भौतिक रूप से की गई जो अवैध गांजा पाया गया। कुल जप्त सामग्री में गांजा 36.260 किग्रा. कीमत 5 लाख 43 हजार 900 रूपये, कंटेनर क्रमांक एचआर 38 डब्ल्यू 2990 कीमत 30 लाख रुपये, ओप्पो मोबाइल कीमत 12 हजार रुपये, कुल मूल्य 35 लाख 55 हजार 900 रूपये शामिल है।

 

अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क की संभावना-

वाहन हरियाणा में पंजीकृत होने से अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क की संभावना प्रबल है। वाहन में मिली पर्ची में कई नाम व रकम अंकित पाई गई, जिनकी छानबीन जारी है। बरामद मोबाइल से भी तस्करी संबंधी वार्तालाप मिलने की आशंका है। पुलिस कार्रवाई जारी है और फरार दोनों तस्करों की पहचान की जा चुकी है, जिनकी गिरफ्तारी हेतु आसपास के जिलों में अलर्ट, संभावित रूट व हाईडीओटस की मॉनिटरिंग, तकनीकी एवं फील्ड टीमों की तैनाती की गई है।

Next Post

CBI की दबिश, 13 करोड़ के नाबार्ड लोन मामले में तायल बंधुओं के ठीकानों पर जांच

Wed Jan 14 , 2026
सेंधवा। बुधवार सुबह केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई की टीम ने सेंधवा में तायल बंधुओं के विभिन्न ठीकानों पर दबिश दी। यह कार्रवाई नाबार्ड से लिए गए करीब 13 करोड़ रूपए के ऋण से जुड़े मामले में दर्ज एफआईआर के बाद की गई। बताया जा रहा है कि केंद्रीय जांच एजेंसी […]

You May Like