
ब्यावरा। विद्युत विभाग द्वारा बकाया वसूली हेतु शहरी क्षेत्र में ऐसे 450 बड़े बकायादारों को नोटिस देने की तैयारी की जा रही है, जिन पर दस हजार से अधिक की राशि बकाया है.
जानकारी के अनुसार लगभग 450 बकायादारों को विभाग द्वारा नोटिस दिए जा रहे है. इन पर 1 करोड़ 8 लाख रुपये की राशि बकाया होना बताया जाता हैै. प्राप्त जानकारी के अनुसार बकाया राशि जमा करने 28 फरवरी तक का समय निर्धारित किया गया है. इसके बाद भी बकाया राशि जमा नहीं होने पर विभाग द्वारा आगामी कार्यवाई की जाएगी.
बड़े बकायादार भी शामिल
जानकारी के अनुसार बकायादारो में कई बड़ी राशि वाले बकायादार भी शामिल है, जिनके द्वारा काफी समय से बिल की राशि जमा नहीं की जा रही है. बकायादारों में औद्योगिक, व्यवसायिक, घरेलू बकायादार शामिल है. शहरी क्षेत्र में ही करीब ढाई करोड़ रुपये बकाया होना विभाग द्वारा बताया जा रहा है. गौरतलब है कि शहरी क्षेत्र में लगभग 17 हजार उपभोक्ता है.
विद्युत उपकरणों में होते रहते है फाल्ट
बकाया राशि की वसूली के लिए विभाग द्वारा सतत् प्रयास किए जाते है, ठीक उसी तरह विद्युत सुविधा के प्रति भी गंभीरता बरती जाना चाहिए. प्राय: आये दिन विद्युत उपरकरणों में फाल्ट होकर खराबी होने, देर तक बिजली गुल होने के मामले सामने आते रहते है. जबकि विभाग द्वारा समय-समय पर मैंटेनेंस कार्य किया जाता है, बावजूद इसके विद्युत उपकरणों में खराबी होती रहती है.
