इब्राहिम पुरा बाजार के गेट पर रहता है ऑटो चालकों का जमघट 

भोपाल। शहर के व्यस्ततम बाजारों में से एक, इब्राहिमपुरा बाजार, इन दिनों अवैध पार्किंग की समस्या से जूझ रहा है। बाजार के दोनों ओर के गेटों पर ई-रिक्शा और ऑटो चालकों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे राहगीरों और दुकानदारों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।अवैध रूप से पार्किंग की समस्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है, जिससे बाजार में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। दुकानदारों का कहना है कि अवैध पार्किंग के कारण उनकी दुकानों के सामने का रास्ता पूरी तरह से बंद हो जाता है, जिससे ग्राहकों को उनकी दुकानों तक पहुंचने में परेशानी होती है। इसके चलते उनके व्यापार पर भी बुरा असर पड़ रहा है। इब्राहिम पूरा में ईद के लिए रोजऱ हरजोन लोग खरीदी करने के लिए आते है, जहा बाज़ार के दोनों तरफ के गेट पर ऑटो और ई रिक्शा चालाक सवारी बैठाने की लालच में सड़क के बीचो बीच खड़े हो जाते है.जिससे यातायात व्यवस्था बर्बाद हो रही है स्थानीय दुकानदार का सलीम मोहम्मद का कहना है, कि कई बार यह रिक्शा वालों को बीच में खड़े होने से रोका तो बत्तमीज़ी पर उतर आते है इन सब के बावजूद पास ही मौजूद पुलिस स्टेशन के पुलिस कर्मी हाथ पर हाथ रख कर बैठे रहते है.

Next Post

10 जि़लों में बढे टीबी के मरीज उनमें भोपाल सबसे आगे 

Tue Mar 25 , 2025
भोपाल। मध्य प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने के लिए सरकार तमाम प्रयास कर रही है। लेकिन बीते एक साल में प्रदेश के 10 जिलों में टीबी के मरीजों में बढ़ोतरी हुई है। जिसमे राजधानी भोपाल में सबसे ज्यादा मरीज बढ़े हैं। साल 2025 में अभी तक भोपाल में 2000 से […]

You May Like