10 जि़लों में बढे टीबी के मरीज उनमें भोपाल सबसे आगे 

भोपाल। मध्य प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने के लिए सरकार तमाम प्रयास कर रही है। लेकिन बीते एक साल में प्रदेश के 10 जिलों में टीबी के मरीजों में बढ़ोतरी हुई है। जिसमे राजधानी भोपाल में सबसे ज्यादा मरीज बढ़े हैं। साल 2025 में अभी तक भोपाल में 2000 से ज्यादा नए मरीज ढूंढे जा चुके हैं। 24 मार्च आज विश्व टीबी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। राजधानी भोपाल के कई अस्पतालों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। वहीं इंडस्ट्रियल क्षेत्र में टीबी जागरूकता के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भोपाल जिले के क्षय अधिकारी प्रांजल खरे बताया कि भोपाल में बड़ी संख्या में लेबर क्लास आती हैं और इसको देखते हुए अलग-अलग स्थानों पर कैंप लगाकर स्क्रीनिंग की जा रही है। घर-घर जाकर दवाएं भी पहुंचाई जा रही है। इसके अलावा पीडि़तों के आयुष्मान कार्ड भी बनवाए जा रहे हैं। उन्होने बताया कि टीबी रोग माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस कीटाणु के कारण होता है। यह कीटाणु हवा के माध्यम से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। जब सक्रिय टीबी रोग से पीडि़त कोई व्यक्ति खांसता, बोलता है तो टीबी के कीटाणु हवा में फैलते हैं।

Next Post

ईद के मौके पर सभी छोटे बड़े बाज़ारों में वाहनों का आना-जाना रहेगा बंद  

Tue Mar 25 , 2025
भोपाल। ईद के त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए शहर के जुमेराती, चौक बाजार, आदि प्रमुख बाजारों में आवागमन सामान्य से अधिक रहने की संभावना है. यातायात पुलिस द्वारा बाजारों में इस दौरान यातायात प्रबंधन के लिए पार्किंग व्यवस्था में बदलाव किया गया है. जिसमें 30 मार्च तक ईद त्यौहार के […]

You May Like

मनोरंजन