सूने घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर–नकदी पर किया हाथ साफ

इंदौर: राऊ क्षेत्र में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाकर लाखों के जेवरात और नकदी चुरा ली. घटना अलसुबह 3 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है. फरियादी अमित पंडित, निवासी गणेश विहार कॉलोनी ने पुलिस को शिकायत दी कि अज्ञात बदमाश घर की खिड़की की ग्रिल तोड़कर भीतर घुसे और अलमारी व पेटी का ताला तोड़कर जेवर व नगदी ले गए.

घर से चोरी गए सामान में एक सोने की चैन, जेंट्स की सोने की अंगूठी, दो जोड़ी चांदी की पायजेब, एक सोने का मंगलसूत्र, दो सोने की चूड़ियां, एक चांदी का कड़ा, एक जोड़ी सोने के टॉप्स, एक जोड़ी सोने की बालियां और करीब 30 हजार रुपए नकद शामिल हैं. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. कॉलोनी में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है.

Next Post

पान मसाले के पैकेट को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दोनों पर प्रकरण दर्ज

Sat Aug 16 , 2025
इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में पान मसाले के पैकेट को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया. महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास राजा पान कार्नर पर 15 अगस्त की शाम ग्राहक और दुकानदार आपस में भिड़ गए. फरियादी संतोष अधिकारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने पान […]

You May Like